टिकटॉक तो भारत में बंद हो चूका है। ऐसे में कई कंपनियां भारतीयों को लुभाने के लिए टिकटॉक जैसी फीचर के साथ ऐप लांच कर रहे है। लेकिन ऐसे में अब समस्या यह आती है कि इनमें से कौन से ऐप अच्छा है कौन सा नहीं। कौन से ऐप में अच्छे फीचर हैं? ऐसे में हम आपको वह सभी ऐप के बारे में बताएंगे जो टिकटॉक की जगह मौजूद है और इनमे से कौन सा ऐप आपको मोबाइल में डालना चाहिए।
टिकटॉक की जगह मौजूद चार ऐप Moj, Chingari, Roposo और Trell भारत में डाउनलोड किया जा रहा है। तो अब हम आपको इन ऐप्स के फीचर और इनके इश्यूज बताते हैं।
Moj
सबसे पहले बात करते हैं Moj ऐप के बारे में। यह ऐप ShareChat (शेअरचॅट) ने बनाया है। ShareChat ने हाल में ही इसे भारत में लांच किया है। Moj शोर्ट वीडियो ऐप है। यह ऐप भारत में बना है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 10 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है। यह ऐप 15 भारतीय भाषाओं के साथ लांच किया गया है। इसके यूजर इंटरफ़ेस की बात करे तो काफी आसन इंटरफ़ेस बनाया गया है। आपको बस स्क्रॉल डाउन करना है और स्क्रॉल डाउन करके आप वीडियो बदल सकते हैं।
अपलोड की बात करे तो अभी ऐप से डायरेक्ट कोई वीडियो शूट करके अपलोड नहीं कर सकते। आप इसमें केवल प्रीशूट वीडियो ही अपलोड कर सकते हैं। Moj ऐप में कोई भी वीडियो एडिटिंग की फैसिलिटी नहीं है। ना ही कोई यूजर प्रोफाइल है। इसके प्राइवेसी फीचर की बात करू तो इसमें आप स्क्रीन रिकॉर्ड नहीं कर सकते है जो की अच्छी बात है।
Trell
बात करे Trell ऐप को तो यह ऐप आठ भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह ऐप भी 10 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है। इसके यूजर इंटरफ़ेस की बात करे तो ऐप में ऊपर की तरफ 12 तरह के वीडियो केटेगरी दिए गए हैं जैसे की कॉमेडी, मस्ती की पाठशाला, ट्रेवल, फ़ूड आदि। इस ऐप के नीचे की तरफ चार टैब (बटन) दिए गए हैं जिसमें से पहला होम बटन, दूसरा शॉप बटन, तीसरा नोटिफिकेशन बटन और चौथा प्रोफाइल बटन दिया गया है।
इसके वीडियो अपलोड की बात करू तो इसमें भी आप ऐप से कोई वीडियो शूट करके अपलोड नहीं कर सकते हैं। इसमें भी सिर्फ प्रीशूट वीडियो ही अपलोड कर सकते हैं। इसके विडियो एडिटिंग फीचर की बात करू तो इसमें वौइस् ओवर का आप्शन है साथ में कुछ फ़िल्टर भी दिए गए हैं। इसमें आप टिकटॉक की तरह पैसे और वाउचर भी कमा सकते हैं।
Chingari
Chingari ऐप की बात करते है। इस ऐप के भी 10 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं। यह ऐप भी 11 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करती है। यूजर इंटरफ़ेस की बात करे तो काफी आसान इंटरफ़ेस है। ऊपर की तरफ दो टैब (बटन) दिए गए हैं वीडियो और न्यूज़। हालाँकि की इसका न्यूज़ फीचर थोडा स्लो है और लोड लेने में टाइम लगता है। ऐप में राइट स्वाइप करने पर आपको अलग अलग आप्शनस दिख जाएंगे जैसे की होम, सर्च, नोटिफिकेशन, प्रोफाइल और गेम जोन।
इस ऐप में मुझे दो दिक्कत नज़र आई पहला नोटिफिकेशन आप्शन इसका काम नहीं कर रहा है और दूसरा प्रोफाइल सेक्शन में जाते ही ऐप हैंग हो जाता है। इसका विडियो अपलोड फीचर अभी फिलहाल काम नहीं कर रहा है। कुल मिलाकर यह ऐप अभी डेवलपमेंट में ही लग रहा है।
Roposo
बात करे roposo ऐप की तो यह ऐप, गूगल प्ले स्टोर पर 50 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है। इस ऐप में यूजर रजिस्टर करना बहुत आसान है। इसका इंटरफ़ेस भी काफी आसान बनाया गया है। इस ऐप के नीचे की तरफ काफी वीडियो आप्शन दिए गए है। बाएं तरफ यूजर प्रोफाइल आप्शन दिया गया है। जहां आपको पैसे कमाने के आप्शन भी दिख जाएंगे। साथ साथ आप कांटेस्ट में भाग ले कर पैसे और प्राइज जीत सकते हैं।
इसके एडिटिंग फीचर की बात करू तो इसमें कोलैब आप्शन दिया गया है जिससे आप दुसरे के वीडियो के ऑडियो इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें वीडियो अपलोड की बात करू तो इस ऐप से आप डायरेक्ट वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं। अपलोड के दौरान भिन्न प्रकार के इफेक्ट्स और फिल्टर्स लगा सकते हैं। इसका एडिटिंग फीचर भी बांकी ऐप के मुकाबले अच्छा है।
कुल मिलाकर मई कहू तो इन सब ऐप्स में से मुझे roposo ऐप एक बेहतरीन ऐप लगा हालांकि अभी टिकटॉक जैसे कुछ फीचर मौजूद नहीं है लेकिन उम्मीद है की धीरे धीरे इसको सुधार लिया जाएगा।
मुझे आशा है कि आपको “टिकटॉक के बदले आप इन भारतीय ऐप को इस्तेमाल करें।” के कुछ रोचक तथ्य पर हमारा यह लेख पसंद आया होगा। आप अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं ताकि हम तिकड़म पर और भी रोचक तथ्य भविष्य में ला सकें। तिकड़म की ओर से हमारी हमेशा यही कोशिश है कि हम लोगों तक दुनिया के दिलचस्प तथ्यों से अवगत करा सकें। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो मेरा आपसे अनुरोध है कि आप हमारें YouTube चैनल को अपने मित्रों के साथ शेयर करें। आप यहाँ टेक्नोलॉजी, सिनेमा और स्वास्थ सम्बंधित आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।