Sunday, May 22, 2022
  • होम
  • ब्लॉग्गिंग
  • स्वास्थ
  • फाइनेंस
  • व्यापार
  • टेक
    • मोबाइल
    • कैमरा
    • स्मार्ट टीवी
    • गेमिंग
    • पीसी/लैपटॉप
    • वियरेबल
    • ऐप्स
तिकड़म्.कॉम | tikdamm.com
Advertisement
  • होम
  • ब्लॉग्गिंग
    • All
    • एसईओ
    • ऐडसैंस
    Blog

    कैसे प्रभावी तरीके से अपने ब्लॉग को प्रमोट करें?

    Google Adsense के आवेदन के लिए कौन से नियम जरूरी है?

    Google Adsense के आवेदन के लिए कौन से नियम जरूरी है?

    Trending Tags

    • डोनाल्ड ट्रम्प
    • लाइफ सक्सेस
    • ब्लॉग्गिंग
    • बाजार की कहानियां
    • ऐडसैंस
    • एफिलिएट मार्केटिंग
  • स्वास्थ
    • All
    • देसी नुस्खे
    हल्दी के फायदे

    क्या आपको हल्दी के फायदे की पूरी जानकारी है? जानिए हल्दी के 10 फायदे।

    Trending Tags

    • फाइनेंस
      आप भारतीय शेयर बाजार के यह रोचक तथ्य को नहीं जानते होंगे।

      आप भारतीय शेयर बाजार के यह रोचक तथ्य को नहीं जानते होंगे।

      Trending Tags

      • डोमेन नेम
      • फाइनेंस
      • एसईओ
      • ब्लॉग्गिंग
      • एफिलिएट मार्केटिंग
    • व्यापार

      Trending Tags

      • टेक
        • मोबाइल
        • कैमरा
        • स्मार्ट टीवी
        • गेमिंग
        • पीसी/लैपटॉप
        • वियरेबल
        • ऐप्स
      No Result
      View All Result
      तिकड़म्.कॉम | tikdamm.com
      • होम
      • ब्लॉग्गिंग
        • All
        • एसईओ
        • ऐडसैंस
        Blog

        कैसे प्रभावी तरीके से अपने ब्लॉग को प्रमोट करें?

        Google Adsense के आवेदन के लिए कौन से नियम जरूरी है?

        Google Adsense के आवेदन के लिए कौन से नियम जरूरी है?

        Trending Tags

        • डोनाल्ड ट्रम्प
        • लाइफ सक्सेस
        • ब्लॉग्गिंग
        • बाजार की कहानियां
        • ऐडसैंस
        • एफिलिएट मार्केटिंग
      • स्वास्थ
        • All
        • देसी नुस्खे
        हल्दी के फायदे

        क्या आपको हल्दी के फायदे की पूरी जानकारी है? जानिए हल्दी के 10 फायदे।

        Trending Tags

        • फाइनेंस
          आप भारतीय शेयर बाजार के यह रोचक तथ्य को नहीं जानते होंगे।

          आप भारतीय शेयर बाजार के यह रोचक तथ्य को नहीं जानते होंगे।

          Trending Tags

          • डोमेन नेम
          • फाइनेंस
          • एसईओ
          • ब्लॉग्गिंग
          • एफिलिएट मार्केटिंग
        • व्यापार

          Trending Tags

          • टेक
            • मोबाइल
            • कैमरा
            • स्मार्ट टीवी
            • गेमिंग
            • पीसी/लैपटॉप
            • वियरेबल
            • ऐप्स
          No Result
          View All Result
          तिकड़म्.कॉम | tikdamm.com
          No Result
          View All Result
          Home दिलचस्प तथ्य

          क्या रहस्य है ईस्टर आइलैंड / Easter island में मानव जैसे दिखने वाले मोअई / Moai मूर्तियों का?

          अभी तक यह साफ़ साफ़ पता नहीं चल पाया है कि किस समुदाय ने इन मूर्तियों की नक्काशी की थी।

          अंकुर कुमार by अंकुर कुमार
          September 17, 2020
          in टेलीकॉम
          258 8
          0
          Easter island

          Easter Island. Moai

          516
          SHARES
          1.5k
          VIEWS
          FacebookTwitter

          दुनिया में ऐसे कई रहस्य है जो कि आज के इस आधुनिक मानव के लिए भी पता लगा पाना मुश्किल होता है। आज हम बात कर रहे हैं ईस्टर आइलैंड / Easter island में मानव जैसे दिखने वाले मोअई पत्थरों की। क्या ऐसा कारण रहा कि चट्टानों को मानव की प्रतिमा में उकेरा गया? वह भी एक या दो नहीं बल्कि लगभग 900 से अधिक प्रतिमाएं है।

          ईस्टर आइलैंड / Easter island, रहस्यमय मानव आकृति जैसी दिखने वाले चट्टानों, जिसे मोअई / Moai भी कहा जाता है के लिए विख्यात है। ईस्टर आइलैंड / Easter island को स्थानीय भाषा में रापा नूई / Rapa Nui भी कहा जाता है।

          Contents hide
          1 You might also like
          2 जानिए कैसे अब जियो फाइबर यूज़र्स को फ्री मिलेगा अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन?
          3 क्या है मोअई / Moai मूर्तियों का राज?
          4 ईस्टर आइलैंड / Easter island बंजर क्यों है?
          5 ईस्टर आइलैंड / Easter island और मोअई / Moai से जुसे कुछ रोचक तथ्य

          You might also like

          जानिए कैसे अब जियो फाइबर यूज़र्स को फ्री मिलेगा अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन?

          ईस्टर आइलैंड / Easter island दुनिया के दूर दराज जगहों में से एक है। इसके सबसे पास की जगह
          पिटकेर्न आइलैंड है। पिटकेर्न आइलैंड, ईस्टर आइलैंड / Easter island से 2000 किलोमीटर दूर स्थित है। ईस्टर आइलैंड / Easter island अब चिली का हिस्सा है। ईस्टर आइलैंड / Easter island चिली/ Chile 3500 किलोमीटर दूर है।

          सबसे पहले इस ईस्टर आइलैंड / Easter island की खोज, एक डच खोजकर्ता, जैकब रोजगेवेन / Jacob Roggeveen द्वारा 5 अप्रैल 1722 में किया गया था। जैकब रोजगेवेन / Jacob Roggeveen, डेविस लैंड की खोज में निकले थे।

          क्या है मोअई / Moai मूर्तियों का राज?

          मोअई / Moai, पत्थरों को तराश के बनायी गयी मानव जैसी दिखने वाली मूर्तियों है। इसे सन 1250 से 1500 ईस्वी के आसपास रापा नूई लोगो द्वारा बनाया गया था। इन 1000 मूर्तियों में से आधे, “रानो राराकू / Rano Raraku” क्षेत्र के पास है और बांकी आइलैंड के चारो ओर फैले हुए हैं। यहां के मूल निवासियों का कहना है कि यह मोअई / Moai उनके मृत पूर्वजों का जीता जागता चेहरा है। कई पुरातत्वविदों का सुझाव है कि यह मूर्तियाँ उनके मृत पूर्वजों के आत्मा को दर्शाती है। मूल निवासियों का मानना ​​था कि मृत पूर्वजों की यह मूर्तियाँ  उनके जनजाति पर नजर रखेगी और सौभाग्य लाएगी।

          शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को इन 1000 के करीब मानव जैसे दिखने वाले मूर्तियों को बनाना और इसे ढोकर आइलैंड के अलग-अलग हिस्सों में ले जाना आश्चर्यजनक लगता है। क्योंकि इसे उस वक़्त ढोने के लिए ना तो ट्रक थे ना ही कोई भारी भरकम मशीन। इन मूर्तियों की औसत लम्बाई 4 मीटर है।  इनमे से सबसे ऊंची मूर्ति की लम्बाई 10 मीटर तक है। इनका औसत वजन 12.5 टन है।

          शोधकर्ताओं का मानना है कि इन मूर्तियों को रस्सियों और लकड़ी के स्लेज की सहायता से द्वीप के अलग अलग हिस्सों में ले जाया गया था।

          इन मोअई मूर्तियों को पूरे द्वीप पर इस तरह लगाया गया है कि देखने में ऐसा लगता है जैसे समुद्र से दूर यह अपने लोगों और घर / गांव पर नज़र रख रही हो। इन मूर्तियो में से मात्र सात मूर्तियां ऐसी है जो समुद्र की तरफ मुंह करके खड़ी है। इन सात मूर्तियों को आहु अकिवि / Ahu Akivi कहा जाता है। किंवदंती के अनुसार यह सात लोग थे जो अपने राजा के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

          हालांकि अभी तक यह साफ़ साफ़ पता नहीं चल पाया है कि किस समुदाय ने इन मूर्तियों की नक्काशी की थी।

          ईस्टर आइलैंड / Easter island बंजर क्यों है?

          ईस्टर आइलैंड / Easter island बंजर क्यों है?

          कहा जाता है कि सन 1600 तक ईस्टर आइलैंड / Easter island द्वीप, पेड़, पौधों, वनस्पतियों से भरा हुआ था। लेकिन द्वीप पर रहने वाले लोगो द्वारा अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़ो को इस कदर काटा गया कि कुछ वर्षो बाद वहां की ज़मीन बंजर हो गयी। पैलियोबोटनिस्ट द्वारा किए गए अध्ययनों से पता चला है कि चूहों ने भी वनस्पति / पेड़-पौधों के बीजो, जैसे की ताड़ के पेड़ के बीजो को कुतर कर उसे दुबारा उगने नहीं दिया।

          सिर्फ पेड़ ही नहीं बल्कि पक्षिओ की भी छह प्रजातियां भी जो सिर्फ ईस्टर आइलैंड पर पाईं जाती थी वृक्षों के काटे जाने से लुप्त हो गए। शोधकर्ताओं का कहना है की कुल मिलाकर पेड़ो की 21 प्रजातियां और पक्षिओ कि सभी प्रजातियां, वृक्षों की कटाई से विलुप्त हो गए।

          हालांकि 2015  में 60,000 के करीब पेड़ो को लगाया गया था। लेकिन भू-क्षरण / Erosion से बचने के लिए करीब  2,00,000 पेड़ो के लगाने की और जरूरत है।

          ईस्टर आइलैंड / Easter island और मोअई / Moai से जुसे कुछ रोचक तथ्य

          ईस्टर आइलैंड / Easter island और मोअई / Moai से जुसे कुछ रोचक तथ्य


          वैज्ञानिक निश्चित रूप से नहीं जानते हैं कि ईस्टर आइलैंड पर मानव कब से रह रहा है लेकिन कई लोग दावा करते हैं कि ईस्टर आइलैंड पर मानव का निवास लगभग 700 से 1100 ईस्वी में शुरू हुआ।

          1860 में ताहिती नाविकों ने इस द्वीप को रापा नुई नाम दिया।

          1722 में डच खोजकर्ता, जैकब रोजगेवेन ने जिस दिन पहली बार द्वीप पर कदम रखा था, उस दिन ईस्टर रविवार था। इस कारण द्वीप का नाम ईस्टर आइलैंड रखा गया।

          ईस्टर आइलैंड का सबसे पुराना ज्ञात नाम Te Pito o Te Henua है।

          ईस्टर आइलैंड का आकार 164 वर्ग किलोमीटर है और इसमें तीन मृत ज्वालामुखी हैं।

          2009 तक, ईस्टर आइलैंड की जनसंख्या 4,781 थी। द्वीप की आधिकारिक भाषाएं स्पेनिश और रैपा नुई हैं।

          एक मोअई मुर्ति को बनाने में लगभग एक वर्ष का समय लगा। इसे 5 से 7 लोगो द्वारा छेनी का इस्तेमाल कर बनाया गया था।

          मोअई मुर्तियो के सर पर टोपी जैसी नक्काशी की गयी है। कुछ लोगों का मानना ​​है कि यह टोपियां बाल हो सकते हैं, जबकि अन्य लोगो का कहना है कि यह टोपियां शक्ति का प्रतीक हैं।

          आहु अकिवि / Ahu Akivi और अहू वाई उरी / Ahu Bai Uri
          आहु अकिवि / Ahu Akivi और अहू वाई उरी / Ahu Bai Uri

          मोअई मुर्तियो बनाने के पीछे कुछ स्थानीय लोगो का कहना है कि जब द्वीप पर विनाशकारी बीमारियां फैल गयी तब रैपा नुई लोगों ने ऐसी मूर्तियां बनाईं, जिनके बारे में उनका मानना ​​था कि इन मूर्तियों में पूर्वजों की आत्मा वास करेगी और रोगों / बीमारीयों से बचाएंगी।

          ईस्टर द्वीप में रहने वाले निवासियों को भोजन की आपूर्ति समुद्री जहाजो और हवाई जहाज के माध्यम से होती है।

          कहा जाता है कि प्रत्येक मोअई एक अलग परिवार का प्रतिनिधित्व करती है जो कि गुजर चुकी है। यह मोअई ज्यादातर देखने में एक जैसे लगते हैं।

          ईस्टर आइलैंड / Easter island द्वीप का शिखर एक एक ज्वालामुखी है जो समुद्र तल से लगभग 1,600 फीट ऊपर है।

          किसी ने एक बार मोअई का एक कान चुराने की कोशिश की जिसे बाद में पकड़ लिया गया और उस पर 12.5 लाख जुर्माना लगाया गया था।

          मुझे आशा है कि आपको ईस्टर आइलैंड / Easter island और मोअई / Moai पर हमारा यह लेख पसंद आया होगा। आप अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं ताकि हम तिकड़म पर और भी बेहेतर आर्टिकल भविष्य में ला सकें। तिकड़म की ओर से हमारी हमेशा यही कोशिश है कि हम लोगों तक दुनिया के दिलचस्प तथ्यों से अवगत करा सकें। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो मेरा आपसे अनुरोध है कि कृपया इस लेख को अपने मित्रों के साथ शेयर करें। अब आप यहाँ टेक्नोलॉजी, सिनेमा और बचत से संबंधित लेख भी पढ़ सकते हैं।

          Tags: ईस्टर आइलैंडजैकब रोजगेवेनमोअई
          अंकुर कुमार

          अंकुर कुमार

          संसार के रोचक तथ्यों को पढ़ना और उनको अपने लेखनी द्वारा लोगों तक आसान भाषा में लिखना ही मेरी रूचि है। तकनीक और कला का अनुभव रखता हूं।

          Related Posts

          जानिए कैसे अब जियो फाइबर यूज़र्स को फ्री मिलेगा अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन?
          टेलीकॉम

          जानिए कैसे अब जियो फाइबर यूज़र्स को फ्री मिलेगा अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन?

          by तिकड़म ब्लॉग
          August 1, 2020

          Leave a Reply Cancel reply

          Your email address will not be published. Required fields are marked *

          No Result
          View All Result

          Recent Posts

          • मच्छर शाम को सिर के ऊपर क्यों चक्कर लगाते हैं?
          • रतन टाटा के कुछ अचंभित तथ्य आपको भी पता नहीं होगा
          • अगर आप नहीं सोए तो आपका क्या होगा?
          • यह है भारत कि 10 सबसे खतरनाक भूतिया सड़क
          • स्तंभेश्वर महादेव मंदिर जो दिन में दो बार गायब होता है

          © 2021 tikdamm.com is proudly designed by Studio Image Works.

          No Result
          View All Result
          • होम
          • ब्लॉग्गिंग
          • स्वास्थ
          • फाइनेंस
          • व्यापार
          • टेक
            • मोबाइल
            • कैमरा
            • स्मार्ट टीवी
            • गेमिंग
            • पीसी/लैपटॉप
            • वियरेबल
            • ऐप्स

          © 2021 tikdamm.com is proudly designed by Studio Image Works.

          Welcome Back!

          Sign In with Facebook
          Sign In with Google
          OR

          Login to your account below

          Forgotten Password? Sign Up

          Create New Account!

          Sign Up with Facebook
          Sign Up with Google
          OR

          Fill the forms bellow to register

          All fields are required. Log In

          Retrieve your password

          Please enter your username or email address to reset your password.

          Log In
          Go to mobile version