यह है भारत की 10 सबसे खतरनाक भूतिया सड़क

काशेड़ी घाट के पीड़ितों का दावा है कि उनकी कार अचानक रुक जाती है और गाड़ी से मांसाहारी खाना गायब हो जाता है।

dangerous, haunted, ghost, भूतिया , सड़क

दोस्तों अब तक तो आपने सिर्फ भूतिया घर, बंगले, हवेली बारे में ही सुना होगा। लेकिन आज हम आपको भारत के मशहूर भूतिया सड़क के बारे में बताएंगे। यह सड़के अपनी रहस्यमयी और डरावनी घटनाओ के लिए विख्यात है और कई बार इन सड़को पर जाना अपनी जान से खेलने के बराबर है।

यदि आप अपने आप को खतरों से खलने वाला और साहसी व्यक्ति मानते हैं और उन लोगों पर शक करते हैं जिन्होंने उन सडको पर भयावहता को देखा है, तो आपको इन सड़कों पर देर रात गाड़ी लेकर चलाना चाहिए।

ध्यान रहे ऐसा करना यह बेहद जोखिम भरा हो सकता है!

तो चलिए दोस्तों हम इन 10 भयावह और भूतिया सडको के बारे में जानते हैं।

1. कसारा घाट, मुंबई नासिक हाईवे ( भूतिया सड़क / Haunted Road )

कसारा घाट मुंबई-नासिक हाईवे पर स्थित है। इस सड़क से गुजरने वाले कई लोगो ने असामान्य धटनाओ को अनुभव किया है। बहुत से लोगो ने यहां एक बिना सिर वाली बूढ़ी महिला को देखने का दावा किया हैं। कई लोगो ने बूढी महिला को पागलो जैसा हँसते देखा है। कसारा घाट पर कई दुर्घटनाएं हुई हैं। हत्यारों ने इस जगह को लाशो के डंपिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल किया गया है, इसलिए कहा जाता है कि बहुत सारी बेचैन आत्माएं कसारा घाट में घूमती है और सड़क से आने जाने वालो को परेशान करती हैं।

2. ब्लू क्रॉस रोड, चेन्नई ( भूतिया सड़क / Haunted Road )

Blue Cross Road

 

कहा जाता है की चेन्नई के इस सड़क पर कई आत्महत्याएं हुई हैं। और इसे चेन्नई की सबसे भूतिया और डरावनी सड़को में से एक माना जाता है। यहां सड़क पेड़ों से घिरी हुई है, इसलिए यहां दिन के समय भी सूरज की रौशनी कम ही पहुंच पाती है। रात के समय तो और भी बुरा हाल है! लोगों ने यहां सड़कों पर घूमते हुए इंसान जैसे डरावने जीव को देखा है।

3. कशेडी घाट, मुंबई गोवा हाईवे ( भूतिया सड़क / Haunted Road )

मुंबई गोवा हाईवे पर सिर्फ काशेड़ी घाट ही भूतिया नहीं है, बल्कि कहा तो यह जाता है की पूरा हाईवे ही डरावना है! यहां अचानक कार या बसों के पलट जाने के किस्से आम है। मुंबई-गोवा हाईवे पर 60 से अधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं। बहुत लोग मानते हैं कि यह एक रहस्यमी व्यक्ति करता है। यह सड़क चुड़ैलों का घर माना जाता है, जो खून और मांस के भूखे हैं। लोगों का दावा है कि यहां उनके चेहरे, पीठ और गर्दन पर खरोंच है।

ऐसी अफवाहें हैं कि यदि आप रात में इस सड़क से यात्रा करते हैं, तो आपके वाहन के सामने एक व्यक्ति आता है और आपसे कार रोकने को कहता करता है। जब तक आप कार नहीं रोक देते तब तक वही व्यक्ति आपके सामने बार-बार आता रहेगा। यदि आप अपनी कार को तेज करने की कोशिश करते हैं तो समझिये आप गए।

वहां के ग्रामीणों के अनुसार, इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने का एक ही तरीका है कि आप शांत रहें और अपनी कार को दूर ही रोक ले और तब तक रोकें जब तक कि अज्ञात व्यक्ति सड़क पार न कर ले। वह आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

कई पीड़ितों का दावा है कि उनकी कार अचानक रुक जाती है और गाड़ी से मांसाहारी खाना गायब हो जाता है। आपको सलाह दी जाती है कि अगर आप यहां गाड़ी चला रहे हैं तो अपनी कार में कोई भी मांसाहारी भोजन न ले जाएं!

4. दिल्ली छावनी रोड ( भूतिया सड़क )

माना जाता है कि दिल्ली छावनी रोड पर सफेद साड़ी में एक भूतिया महिला घूमती है। कई ड्राइवरों ने उसे अपनी गाड़ी कि तरफ दौड़ते हुए देखा है। यह महिला आम तौर पर सड़क के किनारे इंतजार करती है और लिफ्ट मांगती है, कुछ लोगो का दावा है कि उसके पैर उलटे थे और कुछ का कहना है कि उसकी बाहों में एक बच्चा था और जिससे खून बह रहा था।

5. ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, ठाणे

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के जगह को गर्दन काटने वाले भूत का अड्डा कहा जाता है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा “गर्दन काटने वाले भूत। कहा जाता है कि, यहां आत्मा अपनी बाहों को फैलाकर बीच सड़क पर चलती है। अगर कोई उसका रास्ता पार करता है, तो उसकी बाहों से पीड़ित व्यक्ति कि की गर्दन काट जाती है।

6. इगोरचेम रोड, गोवा

गोवा में गोरचेम रोड को इतना भुतहा माना जाता है कि स्थानीय लोग दिन में भी यहां गुजरने से बचते हैं! यह सड़क “चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ स्नो” के पीछे स्थित है। इस सड़क पर बहुत सारी बुरी आत्माएं घूमती रहती हैं और दोपहर 2 से 3 बजे के बीच यहां चलने वाले किसी भी व्यक्ति को भूत और आत्मा द्वारा पकड़ लिया जाता है। कई बार यहां चलते समय किसी के कदमों की आहट सुनाई दे सकती है जो कि वास्तव में नजर नहीं आता। ऐसा लगता है जैसे कोई पीछा कर रहा हो लेकिन दूर दूर तक कोई नजर नहीं आता है।

7. ईस्ट कोस्ट रोड, चेन्नई

चेन्नई और पांडिचेरी के बीच ईस्ट कोस्ट रोड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। लेकिन इस सुन्दरता के साथ एक डरावना नजारा भी है। लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां भूतिया चीजे देखी है, मुख्य रूप से सफेद रंग की एक महिला। यहां तक कि पूर्वी मध्य रेलवे ने भी यहां कि एक डरावनी कहानी को बयां किया है।

 8. जॉनसन एंड जॉनसन रोड, मुलुंड, महाराष्ट्र

Johnson & Johnson Road, Mulund, Maharashtra

मुलुंड में जॉनसन एंड जॉनसन सिग्नल अपनी भूतिया किस्सों और गतिविधियो के केंद्रों में से एक है। यहां सफेद साड़ी में एक महिला आने जाने वालो को सताती है। सताने के साथ यहां कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं, खासकर अमावस्या की रात में। अधिकांश दुर्घटनाएं घातक रही हैं, जो लोग अपनी कहानी सुनाने के लिए बच गए उनका कहना है कि वह सफेद रंग में एक महिला को बचाने की कोशिश कर रहे थे और इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं!

9. सत्यमंगलम वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी कॉरिडोर, NH209, तमिलनाडु

सत्यमंगलम वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के एक हिस्से को तमिलनाडु का सबसे भूतिया सड़क कहा जाता है। यह खूंखार डाकू वीरप्पन का घर हुआ करता था। लोगों ने यहां चीखें सुनी हैं और तैरती रोशनी भी देखी है। ऐसा माना जाता है कि डाकू खुद इस सड़क पर शिकार करते हैं।

10. मार्वे और मड आइलैंड रोड, मुंबई

लोगों ने मुंबई में इस सड़क पर एक महिला को दुल्हन के कपड़े में देखा है। यहां कई बार चीख-पुकार भी सुनी जा सकती है। कभी-कभी पायल की झनझनाहट से सड़क का भयानक सन्नाटा टूट जाता है। लोगो कि कहानी से पता चलता है कि महिला को उसके पति ने धोखा दिया था। कहा जाता है कि महिला का पति उसे ड्राइव के लिए ले गया और  कार को एक ट्रक के सामने लाकर, कार से बाहर कूद गया। अगर आप भी 9 किलोमीटर लंबी इस रोड पर जाने का सोच रहे हैं तो जरा बच कर रहें।

 

मुझे आशा है कि आपको “भारत कि 10 सबसे खतरनाक भूतिया सड़क” के कुछ रोचक तथ्य पर हमारा यह लेख पसंद आया होगा। आप अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं ताकि हम तिकड़म पर और भी रोचक तथ्य भविष्य में ला सकें। तिकड़म की ओर से हमारी हमेशा यही कोशिश है कि हम लोगों तक दुनिया के दिलचस्प तथ्यों से अवगत करा सकें। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो मेरा आपसे अनुरोध है कि आप हमारें YouTube चैनल को अपने मित्रों के साथ शेयर करें। आप यहाँ टेक्नोलॉजी, सिनेमा और स्वास्थ सम्बंधित आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

Exit mobile version