हम यह तो जानते है की बॉलीवुड के सितारे अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। हमें यह तो पता है कि बॉलीवुड के कई हस्तियों ने अपने परिवार वंश के अभिनय को आगे बढ़ाने लिए स्कूल या कॉलेज बीच में छोड़ दिया। क्या आप जानते है कुछ बॉलीवुड की हस्तियां अपने अभिनय में प्रतिभावान तो है साथ में उच्च शिक्षित भी है। हम आपको कुछ ऐसे अभिनेता/अभिनेत्री के शैक्षिक डिग्री बताने जा रहे है जिसे जानकार आप दंग रह जाएंगे।

1. अमिताभ बच्चन (बॉलीवुड अभिनेता)
अमिताभ बच्चन जिसे पूरी दुनिया बिग बी के नाम से जानती है। अमिताभ बच्चन पूरी दुनिया में अपने शानदार अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं। अगर इनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अमिताभ बच्चन ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर किरोड़ीमल कॉलेज से कला और विज्ञान में दो दोहरे अंक हासिल किए। इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय से उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

2. परिणीति चोपड़ा
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इंग्लैंड में मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से अभिनेत्री ने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की है और वह बॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले एक निवेश बैंकर बनने की ख्वाहिश रखती थीं।

3. जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से स्कूली शिक्षा के बाद, उन्होंने जय हिंद कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह यहीं तक नहीं रुके इसके बाद उन्होंने नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए किया।

4. आयुष्मान खुराना
कई प्रतिभाओं वाले व्यक्ति आयुष्मान खुराना एक अभिनेता, गायक और टेलीविजन होस्ट हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है जैसे कि एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार। आयुष्मान खुराना ने चंडीगढ़ के सेंट जॉन हाई स्कूल और डीएवी कॉलेज में अध्ययन किया, जहां उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में स्कूल ऑफ़ कम्युनिकेशन स्टडीज़ से मास कम्युनिकेशन में मास्टर किया।

5. विद्या बालन
विद्या बालन हिंदी सिनेमा में महिलाओं के चित्रण में बदलाव लाने के लिए जाने जाती है। उन्हें 2014 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और मुंबई विश्वविद्यालय से मास्टर की डिग्री भी प्राप्त की।

6. प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने 1998 में दिल से अभिनय की शुरुआत की, उसके बाद उसी वर्ष सोल्जर में भी अभिनय का मौका मिला। 1998 में इन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। प्रीति ने शिमला के सेंट बेडेज़ कॉलेज से अंग्रेजी में स्नातक किया। उसके बाद उन्होंने मनोविज्ञान में स्नातक किया है और फिर आपराधिक मनोविज्ञान में अपनी मास्टर डिग्री पूरा किया।

7. रणदीप हुड्डा
हरियाणा के रोहतक में जन्मे रणदीप हुड्डा ने मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में पढ़ाई की। स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए मेलबर्न चले गए जहां उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन और मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातक और मास्टर किया।

8. सोहा अली खान
सोहा अली खान सैफ अली खान की बहन और शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। अभिनेत्री ने नई दिल्ली में ब्रिटिश स्कूल में पढ़ाई की है और फिर उन्होंने ऑक्सफोर्ड से भूगोल का अध्ययन किया। इतना ही नहीं, बल्कि उसके बाद, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का अध्ययन किया और मास्टर्स डिग्री हासिल की।

9. आर माधवन
माधवन को तमिल सिनेमा की सफल रोमांस फिल्म अलायिपुथे (2000) के जरिए पहचान हासिल हुई। आर माधवन ने अपना स्नातक इलेक्ट्रॉनिक्स में किया है। उन्हें महाराष्ट्र में सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट से सम्मानित किया गया और उन्हें इसके लिए इंग्लैंड जाने का भी मौका मिला। इन सभी उपलब्धियों के कारण माधवन ने रॉयल आर्मी, नेवी और वायु सेना से प्रशिक्षण लिया है।

10. अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने रोमांटिक थ्रिलर ब्लॉकबस्टर फिल्म कहो ना प्यार है से अपने अभिनय की शुरुआत की। अमीषा पटेल ने मैसाचुसेट्स के मेडफोर्ड में टफ्ट्स विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र का अध्ययन किया और बोस्टन विश्वविद्यालय से बायोजेनेटिक इंजीनियरिंग की डिग्री भी प्राप्त की।

11. सोनू सूद
कोरोना काल में हजारों फंसे हुए भारतीय प्रवासी कामगारों को उनके लिए बस, विशेष ट्रेन और चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था करके उनके घरों तक पहुँचने में मदद करने वाले सोनू सूद लोगो के दिल में राज करते हैं। सोनू सूद ने नागपुर में यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।

12. सुशांत सिंह राजपूत
हम लोगों को अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत एक मझें हुए बेहतरीन अभिनेता थे। उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा किस देश में है मेरा दिल था। सुशांत सिंह राजपूत ने DCE, में 7 वीं रैंक हासिल की थी और दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) कक्षा में प्रवेश प्राप्त किया। वह फिजिक्स ओलंपियाड टॉपर भी रहे थे। हालांकि उन्होंने अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए कॉलेज बीच में छोड़ दिया था।
मुझे आशा है कि आपको “बॉलीवुड के सबसे शिक्षित सितारे कौनसे हैं?” के कुछ रोचक तथ्य पर हमारा यह लेख पसंद आया होगा। आप अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं ताकि हम तिकड़म पर और भी रोचक तथ्य भविष्य में ला सकें। तिकड़म की ओर से हमारी हमेशा यही कोशिश है कि हम लोगों तक दुनिया के दिलचस्प तथ्यों से अवगत करा सकें। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो मेरा आपसे अनुरोध है कि आप हमारें YouTube चैनल को अपने मित्रों के साथ शेयर करें। आप यहाँ टेक्नोलॉजी, सिनेमा और स्वास्थ सम्बंधित आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।